नवम्बर 9, 2024
8 Tracks
00:00
1X
- सियासत की दुनिया में लॉबिंग की अहमियत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अमरीका में लॉबिंग एक शक्तिशाली सियासी हथकंडा है। इस देश में निर्णय लेने वाली और प्रभावशाली संस्थाओं में लॉबिस्ट भरे पड़े हैं।
- आयरिश अमेरिकन की कुल संख्या क़रीब 36 मिलियन है, यानी अमरीका की कुल आबादी का 10 फ़ीसद। जर्मन अमेरिकन के बाद यह दूसरी सबसे बड़ा जातीय समूह है।
- एक सदी से ज़्यादा समय से अमेरिका में रहना और ईसाई धर्म का होना, अर्मेनियाई लॉबी की सफलता का एक कारण है। ख़ास तौर पर पिछले दशक के दौरान, अर्मेनियाई लॉबी ने अमेरिकी कांग्रेस में अपना प्रभाव बढ़ाने में सफलता हासिल की है।
- क्यूबन अमेरिकी वे अमेरिकी नागरिक हैं, जो या तो क्यूबा में पैदा हुए हैं, या जिनकी जड़ें क्यूबा में हैं। आधिकारिक जनगणना के अनुसार, अमरीका में क्यूबन अमेरिकियों की संख्या 20 लाख से ज़्यादा है।
- अमेरिकी मुस्लिम समुदाय विभिन्न क़बीलों, संस्कृतियों, नस्लों और राष्ट्रीयताओं से मिलकर बना एक समुदाय है, जिसने आज तक अपनी राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षमताओं का अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया है।
- अरब अमेरिकी 1880 के दशक में ख़ुद को शामी कहते थे। इसमें वर्तमान सीरिया, लेबनान, फ़िलिस्तीन, जॉर्डन और इराक़ शामिल हैं। उन्हें सीरियाई लेबनानी, अरब और तुर्क के नाम से भी जाना जाता था। 1967 के बाद अमेरिकी अरब के रूप में उनकी नई पहचान बनी।
- अमेरिका में ज़ायोनी लॉबी को इसराइली लॉबी के रूप में जाना जाता है और ज़ायोनी इसे इसराइली लॉबी के बजाय अमेरिकी यहूदी लॉबी कहने की पुरज़ोर कोशिश करते हैं।
- ज़ायोनी लॉबी प्रभाव के लिए दो व्यापक रणनीतियों का पालन करती है यह कांग्रेस और प्रशासन पर दबाव बनाती है और इस तरह से अपना प्रभाव बढ़ाती है। दूसरे यह कि राजनेता या वकील चाहे जो भी विचार रखते हों, यह लॉबी उनके सामने इज़राइल के समर्थन को एक श्रेष्ठ विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश करती है।