अमरीका के बड़े-बड़े फ़ार्म हाउसों में ग़ुलामों को एक बड़ी सी इमारत में रखा जाता था। यह इमारतें आम तौर पर लकड़ी से बनाई जाती थीं और हर इमारत में क़रीब 200 ग़ुलामों को रखा जाता था। इमारत के भीतर घुप अंधेरा होता था और सिर्फ़ एक छोटा सा रोशनदान होता था, जिसमें लोहे की सलाख़ें लगी होती थीं।