सीरिया पर सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई की तकरीर के अहम बिंदुओं का विश्लेषण: मौलाना सैयद ज़मीर अब्बास जाफरी और मौलाना सैयद मोहम्मद जौन आबिदी के साथ
इस प्रोग्राम में जानिए कि क्यों ईरान ने सीरिया में अपनी मौजूदगी दर्ज की, इसके पीछे के मकसद, और इसके ऐतिहासिक और सामरिक पहलुओं को।
👉 हरम की हिफाज़त:
ईरान का पहला मकसद सीरिया में मुक़द्दस हरमों की हिफाज़त करना था।
समर्रा को धमाके से तबाह किया गया।
कर्बला, नजफ़ और दूसरी मुकद्दस जगहों पर ऐसे ही हमले करने की कोशिशें की गईं।
एक सच्चा मोमिन इसे कभी कबूल नहीं कर सकता था।
👉 फितने को रोकना:
दूसरा मकसद इस फितने को वहीं खत्म करना था, जिससे यह ईरान तक न पहुंचे।
ईरान में शहा चिराग़, किर्मान और मजलिसों पर हमले की साजिशें थीं।
ईरान को अस्थिर करने की साजिशें नाकाम बनाने के लिए सीरिया में कदम उठाना जरूरी था।
👉 सीरिया की मदद:
ईरान ने सीरिया की मदद की, क्योंकि एक वक्त पर सीरिया ने भी ईरान का साथ दिया था।
ईरान-इराक जंग के दौरान जब दुनिया ईरान के खिलाफ थी, सीरिया ने साथ दिया।
इराक की ऑयल पाइपलाइन से सीरिया को आर्थिक सहारा मिला।
👉 आईएसआईएस का खात्मा:
आईएसआईएस ने इराक, सीरिया और ईरान को अस्थिर करने का प्लान बनाया था।
ईरान के जवानों और सलाहकारों ने सीरिया और इराक के जवानों को ट्रेनिंग दी।
लड़ाई में सीधे शामिल होने के बजाय ईरान ने सामरिक सलाह और रणनीति बनाने का रोल निभाया।
👉 शहीद क़ासिम सुलेमानी का किरदार:
शहीद सुलेमानी ने हज़ारों जवानों को तैयार किया, जिनकी वजह से आईएसआईएस को हराया जा सका।
👉 मुक़ाबले की कमजोरियां:
सीरिया की कुछ ताकतों ने उम्मीद के मुताबिक़ मुक़ाबला नहीं किया।
लेकिन ईरान अपने जवानों और मिलिट्री की हिम्मत और इरादे पर फख्र करता है।