जिस मुल्क को आज हम स्पेन के नाम से जानते हैं, 15वीं सदी में वह दो भागों पूरब और पश्चिम में बंटा हुआ था। फ़र्डिनांड आरागॉन का राजा था और इसाबेला कैस्टील की रानी थी। लेकिन एक प्रेम कहानी ने इन दोनों भागों को जोड़ दिया। फ़र्डिनांड ने इसाबेला का हाथ मांगा और इसाबेला ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दो स्वतंत्र देशों आरागॉन और कैस्टील को मिलाकर आज के स्पेन का जन्म हुआ।