मुक़ावमत क्या है?

सीरिया पर सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई की तकरीर के अहम बिंदुओं का विश्लेषण: मौलाना सैयद ज़मीर अब्बास जाफरी और मौलाना सैयद मोहम्मद जौन आबिदी के

Share

"प्रतिरोध क्या है? विद्युत प्रतिरोध की सरल व्याख्या"

सीरिया पर सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई की तकरीर के अहम बिंदुओं का विश्लेषण: मौलाना सैयद ज़मीर अब्बास जाफरी और मौलाना सैयद मोहम्मद जौन आबिदी के साथ

मुक़ावमत क्या है?

मुक़ावमत (Resistance) का असली मतलब क्या है, और इसे तोड़ा क्यों नहीं जा सकता? इस प्रोग्राम में हम मुक़ावमत की ताकत, उसकी विचारधारा, और उसके असर की गहराई से पड़ताल करेंगे।

👉 मुक़ावमत का मतलब:
मुक़ावमत कोई हार्डवेयर नहीं है जिसे दबाव डालकर तोड़ा जा सके। यह एक ईमान, एक विचार, और यकीन का नाम है। यह अत्याचार और जुल्म के खिलाफ खड़े होने का हौसला है।

👉 दमन से बढ़ती ताकत:
जुल्म और अत्याचार मुक़ावमत को कमजोर करने की बजाय और मजबूत बनाते हैं। चाहे वह हिज़बुल्लाह हो, हमास हो या गाजा के बहादुर लोग, हर दबाव के बावजूद मुक़ावमत का दायरा और बढ़ा है।

👉 गाजा की मिसाल:
गाजा के लोगों पर 14 महीनों से जुल्म हो रहा है। उनके नेताओं की हत्या की जा रही है। लेकिन नतीजा क्या हुआ? गाजा के लोगों का इरादा और मजबूत हो गया, और मुक़ावमत पूरे इलाके में फैल रही है।

👉 ज़ायोनिस्ट जुल्म का जवाब:
जुल्म से कभी कोई जीत हासिल नहीं कर सकता। यह खुदा का एक कानून है। इसराइल का अत्याचार उसे कभी मुक़ावमत को खत्म करने में कामयाब नहीं होने देगा।

👉 मुक़ावमत की परिभाषा:
जालिम और जब्बार के सामने सिर झुका देने के बजाय खड़े हो जाना और संघर्ष करना ही मुक़ावमत है। मुक़ावमत का मतलब है कि अपने इमान और उसूलों पर अडिग रहना।

💡 इस प्रोग्राम में जानिए कि मुक़ावमत क्यों तोड़ी नहीं जा सकती और क्यों यह हर जुल्म और साजिश के खिलाफ खड़ी रहती है।