हॉकिंज़ ने इस योजना से बहुत कम ख़र्च पर 300 ग़ुलामों का शिकार कर लिया। उसने ग़ुलामों को स्पैनिशों को बेच दिया और अपने जहाज़ पर चीनी, कपास और तंबाकू लाद लिया और ब्रिटेन का रुख़ किया। इस तरह से ख़ाली हाथ घर से निकलने वाला तस्कर, सामान से जहाज़ भरकर घर लौटा।